सिरोही जिले में लगातार गर्मी के बाद सोमवार को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। बदला मौसम पिंडवाड़ा, स्वरूपगंज और आबूरोड सहित जिलेभर में बारिश देखने को मिली। हालांकि बारिश के बढ़ी उमस ने लोगों को और परेशान किया।
सिरोही जिले में बीते कई दिनों से लगातार तेज गर्मी के बाद सोमवार दोपहर बाद मौसम में एकाएक बदलाव देखने को मिला। इसके बाद कहीं पर तेज तो कहीं पर हल्की बारिश हुई। हालांकि इस बारिश से उमस और बढ़ गई।
विज्ञापन
प्रदेश में बीते कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी का असर सिरोही में भी रहा। सोमवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव के साथ सिरोही, पिंडवाड़ा, स्वरूपगंज और आबूरोड सहित जिलेभर में कहीं पर धीमी तो कहीं पर तेज बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम खुला तथा धूप भी निकली। इस दौरान उमस का वातावरण बना रहा।