सिरोही जिले पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने स्विफ्ट कार में ले जाया जा रहा 1.575 किलोग्राम अफीम का दूध जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस अफीम के दूध की कीमत 8 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार पिंडवाड़ा थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी की अगुवाई में टीम ने धांगा पुलिया हाईवे पर नाकाबंदी की थी। उस दौरान वहां से गुजर रही स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार में 1.575 किलोग्राम अफीम का दूध पाया गया। इसे अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा था। कारवाई के बाद अफीम के दूध और कार को जब्त कर भीयासर, थाना सागड़, जिला जैसलमेर निवासी भगाराम पुत्र मोडाराम जाट को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस कारवाई में पिंडवाड़ा पुलिस थाना के उपनिरीक्षक पन्नालाल, डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम, पिंडवाड़ा पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार, कांस्टेबल आईदान सिंह, प्रवीण कुमार और अरुण कुमार सम्मिलित रहे।