फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटी और पिता की मौत

Sun, 09 Jun 2024 09:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद घायल पिता को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
ट्रेलर के नीचे फंसी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूरोड सदर पुलिस थानांतर्गत फोरलेन पर किवरली के समीप रविवार देर शाम को ट्रेलर की चपेट में आने से  मोटरसाइकिल सवार मां-बेटी और गंभीर रूप से घायल पिता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर पुलिस थाना के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा 108 की सहायता से गंभीर रूप से घायल आकराभट्टा स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोरथला, पीएस आबूरोड सदर निवासी  गणपत (49) पुत्र मोतीलाल उसकी पत्नी दुलारी एवं बेटी सुमन (15) फोरलेन होते हुए मोटरसाइकिल  पर मोरथला अपने घर जा रहे थे। किवरली में विनायक पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दुलारी एवं उसकी बेटी सुमन (15) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गणपत (49) गंभीर रूप से घायल हो गया। 

उसे 108 एंबुलेंस से आकराभट्टा स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी राजीव भादू का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के बाद मौके से फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें