फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: दो दिन पहले पड़ोसी के साथ गई नाबालिग पंजाब में मिली, पुलिस कर रही है दूसरी की तलाश

Sat, 11 May 2024 10:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

दो दिन पहले जिले के शिवगंज में दो अलग-अलग जगहों से गुम हुई दो नाबालिग लड़कियों में से एक को पुलिस ने पंजाब से दस्तयाब कर लिया है, दूसरी की तलाश जारी है। लड़की अपने पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ चली गई थी।
विज्ञापन
शिवगंज पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के शिवगंज से दो दिन पहले गुम हुई दो नाबालिग बालिकाओं में से एक को पुलिस ने पंजाब से दस्तयाब किया है। फिलहाल उसे समाज कल्याण विभाग के पास रखा गया है। वह अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ चली गई थी, पुलिस ने युवक को भी हिरासत में ले लिया है। दूसरी लड़की की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गत 9 मई को शिवगंज पुलिस थाने में दो अलग-अलग जगह से दो नाबालिग बालिकाओं के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। उनमें से एक के पिता ने रिपोर्ट देकर बताया गया था कि उसकी 14 साल की बेटी गुरुवार सवेरे करीब 11 बजे घर से कुर्ता ठीक करवाने के लिए कहकर गई थी लेकिन देर शाम तक घर पर वापस नहीं आई। रिपोर्ट में पिता ने एक युवक पर शक जताया गया था।

इसी प्रकार दूसरे मामले में एक अन्य व्यक्ति ने अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दी गई थी, जिसमें रिपोर्टकर्ता ने एक व्यक्ति पर संदेह जताते हुए नामजद मामला दर्ज करवाया था। फिलहाल पुलिस इस दूसरी लड़की की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें