फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आला हजरत एक्सप्रेस से गुजरात जा रही थी शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 05:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस में 35 हजार रुपये से ज्यादा कीमत की गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 21 बोतल जब्त हुई है। साथ ही एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के आबूरोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 35 हजार रुपये से ज्यादा कीमत की गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 21 बोतले जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ट्रेनों में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा शराब, मादक पदार्थ, हथियार, बहुमूल्य सामग्री एवं नकदी परिवहन को रोकने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, तेजबहादुर, मंसाराम एवं कांस्टेबल श्रवणराम की टीम द्वारा गश्त के दौरान आबूरोड रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में तलाशी ली गई।

कालाखेड़ा, पोस्ट ऑफिस लादी का बास, पुलिस थाना नीमकाथाना सदर, जिला नीमकाथाना, राजस्थान, हाल वार्ड 20, हीरानगर रोड, नीमकाथाना, पुलिस थाना नीमकाथाना, जिला नीमकाथाना राजस्थान निवासी महावीर प्रसाद गुर्जर पुत्र लिच्छाराम गुर्जर के पास से एक अटैची एवं बैग से विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब की 21 बोतलें पाई गई। इन्हें जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें