फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड के लुनियापुरा क्षेत्र में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, 55 हजार की नकदी और सामान ले गए

Sun, 11 Aug 2024 06:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आबूरोड में हथियारबंद चोरों का आतंक फैला हुआ है। रैगर मोहल्ले में 55 हजार की नकदी और कीमती सामान लेकर चोर फरार हो गए। लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय वाशिंदों में भय का माहौल है, और कॉलोनिवासियों ने पुलिस से सुरक्षा के समुचित प्रबंध की मांग की है।
विज्ञापन
घर में टूटी खिड़की और बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के आबूरोड शहर के लुनियापुरा क्षेत्र के रैगर मोहल्ले में बीती रात अज्ञात हथियारबंद चोरों ने एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। खिड़की तोड़कर अंदर घुसकर बदमाश 55 हजार रुपये नकदी और अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए।

विज्ञापन


कॉलोनिवासियों का आरोप है कि बीते दिनों में एक के बाद एक चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही चोरी की वारदात से स्थानीय वाशिंदों में भय का माहौल व्याप्त है। इस मामले में रैगर मोहल्ला और शिवशक्ति कॉलोनीवासियों द्वारा आबूरोड शहर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया गया कि बीती रात को प्रवीण कुमार पुत्र किशोरीलाल के घर में समूह में आए अज्ञात हथियारबंद चोर घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे तथा वहां रखे 55 हजार रुपये की नकदी एवं अन्य सामान चुरा ले गए। मकान मालिक के चिल्लाने पर चोर वहां से भाग गए। कालोनिवासियों का आरोप है कि लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय बाशिंदों में भय का माहौल व्याप्त है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए समुचित प्रबंध करवाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें