फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड में FST टीम ने पकड़ा 12 किलोग्राम से अधिक चांदी के जेवरात, कार में छुपाकर ले जा रहे थे

Thu, 11 Apr 2024 09:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही के आबूरोड में एफएसटी टीम ने कार की सीट में बनाए गए बॉक्स में छुपाकर ले जाए जा रहे 12.754 किलोग्राम चांदी के जेवरात पकड़ा है। आगामी लोकसभा चुनाव के तहत की गई नाकाबंदी के दौरान सफलता मिली।
विज्ञापन
कार में से चांदी के जेवरात जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे प्रशासन की मुस्तैदी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके लगातार अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। बुधवार रात को विधानसभा क्षेत्र रेवदर-148 में नियुक्त एफएसटी संख्या 9/148 प्रभारी निलेश त्रिवेदी की अगुवाई में टीम द्वारा कार में सीट में बनाए गए बॉक्स में छुपाकर ले जाए जा रहे 12.754 किलोग्राम चांदी के जेवरात जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय रेवदर के मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी मनोज नालिया के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनाव के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड में चांदमारी क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान टीम द्वारा यहां से आवाजाही कर रहे वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। टीम कर्मचारियों द्वारा जोधपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही एक कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें सीट में बनाए गए बॉक्स में 12.754 किलोग्राम वजन के चांदी के जेवरात मिले।

इसको लेकर कार में सवार रामनगर रावरी, सूरसागर, जोधपुर निवासी घनश्याम राव पुत्र अशोक कुमार राव से पूछताछ की गई। लेकिन वह न तो कोई संतोषप्रद जवाब दे सके और न ही जेवरात के कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। इसके बाद टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेवरात को जब्त कर कोष कार्यालय सिरोही भिजवा दिया गया। नाकाबंदी के दौरान एफएसटी टीम के साथ हेड कांस्टेबल देवाराम, कांस्टेबल राजीव एवं कांस्टेबल लाखाराम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें