मादा भालू ने शावकों के साथ दुकान में मचाई तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
माउंट आबू में भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ शहर में घूमते दिखी। इस दौरान तीनों भालू एक दुकान में घुस गए और लगभग दस मिनट तक तोड़फोड़ की। दुकानों में रखी खाद्य सामग्री, जैसे कोल्ड्रिंक की बोतलें, दही और शक्कर भालुओं का निशाना बनी। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की हेल्पलाइन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन किसी तरह की मदद नहीं मिल सकी। इससे शहरवासियों में दहशत का माहौल है।