फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: हुंडई कार में ले जाया जा रहा 14.70 लाख कीमत का डोडा पोस्त जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Jun 2024 05:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में तस्कर को पकड़ा गया है। जब्त किए गए डोडा पोस्त की कीमत 14.70 लाख रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस और डीएसटी टीम ने उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मालेरा तिराहा पर नाकाबंदी के दौरान डोडापोस्त जब्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी एक हुंडई कार में 14.70 लाख रुपये कीमत का 98 किलोग्राम डोडा पोस्त लेकर जा रहा था।

विज्ञापन


पिंडवाड़ा पुलिस थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी और डीएसटी टीम प्रभारी शिवपाल सिंह की अगुवाई में टीम ने मालेरा तिराहा पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उदयपुर की ओर से आ रही हुंडई एलांट्रा कार चालक को रुकने का इशारा किया। चालक कार को रोकने की बजाय भगने लया। इस पर पुलिस टीम कार को रुकवाकर तलाशी ली। कार में 98 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त कर एक तस्कर रामदयाल साद को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए डोडा पोस्त की कीमत 14.70 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें