फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: बरलूट पुलिस की कार्रवाई, कार में ले जाया जा रहा 845 ग्राम अफीम का दूध जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2024 10:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

खेतलाजी मंदिर के पास नाकाबंदी कर पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरलूट पुलिस थाना टीम ने अल्टो कार में ले जाया जा रहा 845 ग्राम अफीम का दूध जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बरलूट पुलिस थाना के थानाधिकारी गोपाललाल की अगुवाई में टीम ने बीती रात जावाल में खेतलाजी मंदिर के पास नाकाबंदी की। देर रात 12.50 बजे वहां से तेज गति से गुजर रही उदयपुर पासिंग अल्टो कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो चालक साइड के फाटक को खोलने पर अफीम की गंध आई।
विज्ञापन


कार की जांच की गई तो उसमें एक लाल और नीले कलर की कपड़े की थैली पाई गई। थैली में एक सफेद प्लास्टीक की थैली जिसमें 845 ग्राम अफीम का दूध भरा हुआ था। इस पर अफीम का दूध जब्त कर कैलाश तेली पुत्र प्यारचंद तेली एवं सोहनलाल पुत्र गोपीलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। कार्रवाई के बरलूट पुलिस थाना के उपनिरीक्षक भारूराम, कांस्टेबल मघाराम, भीखाराम, मांगीलाल एवं बालाराम सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें