फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: बुजुर्ग के साथ लूट करने वाले दो सगे भाई 19 दिन बाद पुलिस हिरासत में, हिस्ट्रीशीटर हैं दोनों आरोपी

Mon, 27 May 2024 08:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

19 दिन पहले चोटिला गांव में एक बुजुर्ग के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल दो सगे भाइयों में से एक को हिरासत में लिया है। दूसरे की तलाश जारी है। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और पहले से ही कई मामलों में वांछित हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पालड़ी एम थानांतर्गत चोटिला गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ 19 दिन पहले हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और सोजत रोड पुलिस थाना के हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें 1 भाई के खिलाफ 19 तो दूसरे के खिलाफ 9 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


पालड़ी एम थानाधिकारी हुकमसिंह की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में पाली निवासी मदनलाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी गत 7 मई को चोटिला गांव में रूपाराम पुत्र वीरबाणजी के गले में पहना सोने का फूल छीनकर भाग गए थे। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। लूटे गए सामान की बरामदगी के साथ ही दूसरे आरोपी की तलाश के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पुलिस थाना सोजत रोड के हिस्ट्रीशीटर हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें