मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
पूलिस ने जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आमजन से सहयोग का आग्रह किया है। आमजन से सूचना लेने के लिए वाट्सअप हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसमें सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतया गुप्त रखने का आश्वासन दिया गया है।
सिरोही जिला पुलिस अधिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार कारवाई कर रही है। इसमें एक के बाद एक कार्रवाई कर अवैध मादक पदार्थों की जब्ती कर तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
नशे के कारोबार पर पूर्णतयाः शिकंजा कसा जा सके इसके लिए आमजन का भी सहयोग जरूरी है। उन्होंने आमजन से अफीम, डोडा पोस्त, गांजा व ड्रग्स (स्मैक, एमडी) जैसे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सिरोही के मोबाईल/वॉट्स एप नम्बर 9530431300 पर साझा करने का आग्रह किया।
पुलिस अधीक्षक ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतयाः गोपनीय रखने का भी आश्वासन दिया है। सिरोही जिले को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया गया है।