फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आकस्मिक निरीक्षण करने मेडिकल कॉलेज पहुंचे लुंबाराम, छात्रों ने खोला शिकायतों का पुलिंदा

Fri, 12 Jul 2024 09:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

जिले के डॉ. भीमरावअंबेडकर राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, सिरोही (मेडिकल कॉलेज) में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सांसद लुंबाराम चौधरी के सामने छात्रों ने अपनी शिकायतों का पुलिंदा खोल दिया। सांसद ने कॉलेज निरीक्षण के दौरान उजागर हुई तमाम खामियों को दूर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद लुंबाराम चौधरी ने सिरोही मेडिकल कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण किया और यहां दी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान में कॉलेज में मिली विभिन्न प्रकार की खामियों को देखकर उनमें जल्द से जल्द सुधार करने के आदेश उन्होंने दिए। निरीक्षण के बीच कॉलेज के छात्रों ने सही एवं गुणवत्तापूर्ण खाना नहीं मिलने की शिकायत सांसद से की। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कॉलेज प्राचार्य डॉ. श्रवण कुमार मीणा को आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने निरीक्षण के कॉलेज का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने चौधरी को बताया कि मेस में खाना सही नहीं मिलता है, खाने में शुद्धता का ध्यान नहीं रखा जाता है, भोजन में आ रही अनियमितता को लेकर सांसद चौधरी ने नाराजगी जताते हुए प्राचार्य मीणा को उसमें सुधार करने के आदेश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें