फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने वाले चार लोगों की इलाज के दौरान मौत, आबूरोड-चेक पोस्ट एरिया का मामला

Wed, 14 Feb 2024 06:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले के आबूरोड में दो दिन पहले अनियंत्रित एवं तेज रफ्तार कार के कहर का मामला सामने आया था। वहीं, हादसे में घायल चार लोगों की  इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला आबूरोड रीको थाना के पुराना चेकपोस्ट क्षेत्र का है।
विज्ञापन
रीको आबूरोड पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में आबूरोड शहर के पुराना चेकपोस्ट क्षेत्र में गत सोमवार शाम को अनियंत्रित एवं तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल 12 लोगों में से चार की इलाज के दौरान मौत हो गई। शेष घायलों का इलाज जारी है। इसके बावजूद न तो आबूरोड जिला परिवहन विभाग की ओर से और न ही पुलिस प्रशासन इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने के प्रति कतई गंभीर नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


घटना के बाद प्रशासन द्वारा सड़क पर लिए गए स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों को हटवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में घायल चतराफली, सियावा निवासी समराम पुत्र मनाराम गरासिया, सियावा निवासी शंकर पुत्र हरचंद गरासिया, छापरी निवासी अर्जुन पुत्र बसूरा गरासिया एवं खापा निवासी गेनाराम पुत्र निंबाराम गरासिया की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मामले में गौरतलब पहलू यह है कि शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में बीते लंबे समय से यातायात नियमों की अवहेलना कर वाहन चलाने वाले लोगों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। गुजरात की ओर आवाजाही करने वाले अधिकांश वाहन चालक शराब का सेवन कर धड़ल्ले से गुजर जाते हैं। लेकिन न तो परिवहन विभाग ओर न ही पुलिसकर्मी इन्हें रोकने टोकने की जरूरत समझते हैं। कमोबेश यही स्थिति रेवदर एवं भाखर अंचल मार्गों की है। इसके बाद भी जिम्मेदार कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता पूरी कर लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें