फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पंचायत चुनाव: सिरोही समेत चार पंचायत समितियों में मतदान की तैयारी पूरी, आज रवाना हुए मतदान दल

Tue, 27 Oct 2026 05:22 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत सिरोही, रेवदर, पिंडवाड़ा और भावरी पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के साथ चुनाव सामग्री वितरित की गई। 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
 
विज्ञापन
मतदान के लिए प्रशिक्षण के बाद मतदान दल रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सिरोही जिले में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को सिरोही के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (नवीन भवन) में अंतिम प्रशिक्षण और चुनाव सामग्री वितरण के बाद मतदान दल अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना हुए। सिरोही, रेवदर, पिंडवाड़ा और भावरी पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए बुधवार, 28 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

विज्ञापन


सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट
पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण के तहत 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान दलों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया और चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई। रवाना होने से पहले मतदान कार्मिकों को उनके दायित्वों, मतदान प्रक्रिया और जरूरी सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।

निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने मतदान दलों को संबोधित करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक पूरी गंभीरता और आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान केंद्र पर पहुंचते ही जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश गोयल ने निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों की जानकारी देते हुए मतदान कार्मिकों से राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना करने का आह्वान किया।

दो सत्रों में मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण
सिरोही के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन में प्रशिक्षण दो सत्रों में आयोजित किया गया। पहले सत्र में सुबह 8 से 10 बजे तक रेवदर और भावरी पंचायत समितियों के मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, दूसरे सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सिरोही और पिंडवाड़ा के मतदान दलों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, मतदान अधिकारी, सहायक मतदान अधिकारी और जोनल मजिस्ट्रेट शामिल हुए। मतदान दलों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि मतदान के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।

31 अक्टूबर तक पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 29 अक्टूबर को पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। इसके बाद 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी। वहीं, 31 अक्टूबर 2026 को उप सरपंच पद के लिए चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इस तरह जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतदान के बाद पंचायतीराज चुनाव की अगली प्रक्रिया भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें