रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारी सीजन के लिए अतिरिक्त यात्रीभार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए राजकोट-बरौनी-राजकोट एवं साबरमती-पटना-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेनें आगामी 1 अक्तूबर 2025 से 29 नवंबर 2025 तक चलेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 09569 राजकोट-बरौनी-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.10.25 से 27.11.25 तक (09 ट्रिप) राजकोट से गुरुवार को 17.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 06.45 बजे आगमन व 06.55 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 05.00 बजे बरौनी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09570 बरौनी-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.10.25 से 29.11.25 तक (09 ट्रिप) बरौनी से शनिवार को 14.40 बजे रवाना होकर रविवार को जयपुर स्टेशन पर 13.15 बजे आगमन व 13.25 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 04.40 बजे राजकोट पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, चांदलोडिया बी केबिन, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 01 सेकंड एसी, 17 थर्ड एसी व 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होगें।
यह भी पढ़ें- पुलिस हिरासत में मौत: डूंगरपुर में CI समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित, मंत्री और विधायक को किया अनसुना; धरना जारी
गाड़ी संख्या 09427 साबरमती-पटना साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.10.25 से 26.11.25 तक (09 ट्रिप) साबरमती से बुधवार को 18.10 बजे रवाना होकर गुरुवार को जयपुर स्टेशन पर 04.00 बजे आगमन व 04.10 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 01.00 बजे पटना पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09428, पटना-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.10.25 से 28.11.25 तक (09 ट्रिप) पटना से शुक्रवार को 04.40 बजे रवाना होकर शनिवार को जयपुर स्टेशन पर 00.10 बजे आगमन व 00.20 बजे प्रस्थान कर 09.55 बजे साबरमती पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड जं., अजमेर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 01 सेकंड एसी, 17 थर्ड एसी व 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होगें।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: NH 21 पर भीषण हादसा, पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर; एक ही परिवार के नौ लोग घायल, सात गंभीर