फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: माउंट आबू में -3 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंड की तेजी जारी, जमने लगी बर्फ; पर्यटकों के मजे

Sat, 14 Dec 2024 11:01 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Rajasthan Weather: प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंटआबू सहित जिलेभर में इन दिनों तेज ठंड पड़ रही है। बात माउंटआबू की करे तो शनिवार को यहां का तापमान -3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही सवेरे धूप निकलने तक धुंध का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन
जमने लगी बर्फ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माउंट आबू में पिछले दिनों की तरह ही शनिवार को भी तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया। -3 डिग्री तापमान के साथ ठंडी हवाएं चल रही है। सवेरे सूर्योदय होने तक धुंध का वातावरण बना रहा। माउंटआबू में इन दिनों सर्दी खुलकर अपने तेवर दिखला रही है। सर्दी ज्यादा से ज्यादा गर्म लिबासों का उपयोग कर इससे बचाव का जतन कर रहे है।

विज्ञापन


नक्कीलेक, पॉलीग्राउंड के आसपास, अंबेडकर सर्किल, बस स्टैंड, अचलगढ एवं देलवाड़ा सहित शहर में जगह जगह लोग देर सवेर तक अलाव तापते देखे जा सकते है। यहां खुले मैदानों, बाहर खंडे वाहनों जमी बर्फ वीकेंड सीजन में माउंटआबू घूमने आए पर्यटकों के खासा आकर्षण का केंद्र बनी है।

कोई पर्यटक इसे अविस्मरणीय बता रहा है तो कोई माउंटआबू की तुलना कश्मीर से कर रहा है। पर्यटकों का कहना है कि उन्होंने माउंटआबू के बारे में केवल सुना था लेकिन, विश्वास नहीं होता था कि यहां भी बर्फ गिरती है। लेकिन, अब हमारे सामने है। वाकई अद्भुत नजारा है। भले ही ठंड ज्यादा है लेकिन, यहां आकर लग रहा है वाकई माउंटआबू किसी जन्नत से कम नहीं है। वे यहां के वातावरण का खूब मजा ले रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें