फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Rajasthan: कार-ट्रॉले की टक्कर में पति-पत्नी और बेटे समेत छह की मौत, एक घायल, गेट तोड़कर निकाले शव

Thu, 06 Mar 2025 09:17 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले में नेशनल हाईवे-27 पर कार और ट्रॉले की टक्कर हो गई। हादसे में एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। एक महिला का गंभीर रूप से घायल है। कार सवार सभी सात लोग गुजरात के अहमदाबाद से जालोर लौट रहे थे।
विज्ञापन
कार और ट्रॉले की टक्कर में छह की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सिरोही जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-27 पर एक कार और ट्रॉले की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, इनमें दंपति और उनका बेटा भी शामिल हैं। कार सवार सभी सात लोग गुजरात के अहमदाबाद से जालोर लौट रहे थे। एक महिला का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी सात लोग राजस्थान के जालोर जिले के रहने वाले हैं। सभी गुजरात के अहमदाबाद से जालोर लौट रहे थे, इस दौरान गुरुवार तड़के करीब तीन बजे आबूरोड क्षेत्र के किवरली में कार और ट्रॉले की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को आबूरोड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, दो गंभीर घायलों ने दम तोड़ दिया। एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सिरोही रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


क्रेन की मदद से कार को तोड़ा
दर्दनाक हादसे की सूचना पर माउंट आबू डीएसपी गोमाराम चौधरी, सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात्रि गश्त के दौरान नेशनल हाईवे पर मौजूद हेड कांस्टेबल विनोद लांबा हादसे की आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस व अधिकारियों को सूचना दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और लोग उसमें फंसे हुए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से ट्रॉले में फंसी कार को बाहर निकाला और फिर शवों व घायलों को बाहर निकालने के लिए क्रेन से कार के दरवाजे तोड़े और उसके अन्य हिस्सों को भी अलग किया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद चार शव कार से बाहर निकाले गए, जिन्हें आबूरोड़ राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। वहीं, तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जिनमें से दो और की मौत हो गई।  
विज्ञापन

 
पति-पत्नी और बेटे की मौत
दर्दनाक हादसे में नारायण प्रजापत (58) उनकी पत्नी पोशी देवी (55) और बेटे दुष्यंत (24) निवासी कुम्हारों का बास की मौत हो गई। साथ ही कार चालक कालूराम (40), यशराम (4) और जयदीप पुत्र पुखराज प्रजापत की भी जान चली गई, जबकि दरिया देवी (35) पत्नी पुखराज का सिरोही में उपचार चल रहा है। कार में जालोर निवासी कुल सात लोग सवार थे। जिनमें से 6 की मौत हो गई है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें