फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पुलिस ने जुआ खेल रहे 22 लोगों को गिरफ्तार किया, दांव पर लगाई गई राशि समेत 2 कारें जब्त

Mon, 04 Mar 2024 03:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: जिले में आबूरोड के वासड़ा एवं रीको ग्रोथ सेंटर में जुआ खेल रहे 22 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। साथ ही उनके पास से दांव पर लगाई गई नकदी समेत 2 कारें भी जब्त की हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए जुआरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूरोड रीको पुलिस ने कार्रवाई कर वासड़ा एवं रीको ग्रोथ सेंटर में जुआ खेल रहे 22 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से दांव पर लगाई गई लगभग 72 हजार की नकदी एवं 2 कारें जब्त की हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब तस्करी करने वालों तथा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आबूरोड रीको थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में टीम ने वासड़ा नदी में जुआ खेलते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 56,270 रुपये की जुआ राशि तथा 2 कारें जब्त की हैं। 

इसी तरह दूसरी कार्रवाई रीको ग्रोथ सेंटर में की गई। यहां से पुलिस ने 11 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 15,700 रुपये जब्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें