फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अमित शाह से मिले MP लुंबाराम, क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी में निवेशकों के जमा पैसे दिलवाने की अपील

Thu, 08 Aug 2024 06:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

जालौर-सिरोही-सांचौर सांसद लुंबाराम चौधरी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शाह से आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी में लोगों के फंसे पैसे दिलवाने की अपील की।
विज्ञापन
अमित शाह और लुंबाराम चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह एवं अधिकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी में निवेशकों की अटकी जमाओं को लौटाकर उन्हें राहत प्रदान करने की मांग की। सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि संस्था ने लुभावनी योजनाओं का लालच देकर निवेशकों के गाढ़ी मेहनत के आठ हजार करोड़ रुपये हड़पे हैं। इन्हें जल्द से जल्द वापस लौटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


बीजेपी जोधपुर संभाग सहमीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि सांसद चौधरी ने मुलाकात के दौरान बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र सहित देश भर के गरीब-किसान को लाभकारी योजनाओं का झांसा देकर आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी में धन जमा करवा रही थी। राशि के परिपक्व होने पर जमा चुकाने के बजाय हाथ खड़े कर दिए थे। ऐसे में आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी में लोगों की करोड़ों की धनराशि डूब गई है। राजस्थान में सोसाइटी की 309 शाखाओं में करीब 10 लाख निवेशकों द्वारा लगभग आठ हजार करोड़ रुपये का निवेश किया गया था।

क्षेत्र के गरीब, दैनिक मजदूर, ठेले वाले, रिक्शा वाले, फेरी वाले, मनरेगा मजदूर, छोटे किसान, छोटे व्यापारियों, रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी मेहनत की गाढी कमाई यह सोच कर आदर्श को-ऑपरेटिव सोसाइटी में निवेश किया था कि कुछ साल बाद यह पैसा दोगुना होगा। परंतु आदर्श को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने उन सब अरमानों पर पानी फेरते हुए राजस्थान में करीब आठ हजार करोड़ रुपये की निवेशित रकम अपनी कंपनी में निवेश कर उक्त गरीबों को धोखा दिखा दिया है।
विज्ञापन


सांसद चौधरी ने कहा कि आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने विभिन्न अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है, जिसके कारण सोसाइटी की संपत्तियों को कुर्क कर दिया और सोसाइटी के बैक खातों को फ्रीज कर दिया तथा सोसाइटी परि समापन करने के लिए परि समापक (लिक्विडेटर) नियुक्त किया गया है। आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी में निवेशकों की जमा पैसा जल्द दिलवाकर निवेशकों को राहत प्रदान की जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें