फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, पुत्र के साथ साबरमती जा रहा था व्यक्ति

Sat, 21 Sep 2024 06:34 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सरूपगंज-आबूरोड रेलवे मार्ग पर मुजफ्फरपुर-साबरमती (जनसाधारण) एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। मृतक रामबाबू राय अपने पुत्र के साथ अहमदाबाद मजदूरी के लिए जा रहे थे। ट्रेन के किवरली स्टेशन के पास अचानक गिरने से उनकी मृत्यु हो गई। रेलवे पुलिस ने मामले की जांच कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सिरोही। मुजफ्फरपुर-साबरमती (जनसाधारण ) एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से यात्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरूपगंज-आबूरोड रेलवे मार्ग पर किवरली स्टेशन के समीप शनिवार सवेरे मुजफ्फरपुर-साबरमती (जनसाधारण) एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से एक यात्री की मौत हो गई। मृतक यात्री अपने पुत्र के साथ साबरमती, अहमदाबाद में मजदूरी करने जा रहा था, लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। सूचना मिलने पर आबूरोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रेन से गिरे यात्री को तत्काल आकराभट्टा सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस के अनुसार इस मामले में कस्तूरिया, पुलिस थाना तारियानी, जिला शिवहर, बिहार निवासी अजित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपने पिता रामबाबू राय (55) पुत्र शिवदयाल चनेऊ पटेल के साथ मुजफ्फरपुर-साबरमती (जनसाधारण) एक्सप्रेस ट्रेन से मजदूरी करने साबरमती, अहमदाबाद, गुजरात जा रहा था। ट्रेन के शनिवार सवेरे करीब 4.30 बजे सरूपगंज-आबूरोड रेलवे मार्ग पर गुजरते समय किवरली स्टेशन के समीप उसके पिता नीचे गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इस ट्रेन में कोई रिजर्वेशन नहीं होता है ऐसे में बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग यात्रा करता है। ऐसे में भीड़भाड़ ज्यादा रहती है। जिन यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती है वे जहां जगह मिलती है वहां पर बैठकर अपने गंतव्य स्थानों के लिए यात्रा करते हैं। कई यात्री तो कोच के गेट पर भी बैठकर या खड़े रहकर यात्रा करते देखे जा सकते हैं। देर रात से अल सवेरे नींद का समय होने से अक्सर झोके आने पर इस प्रकार की दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें