फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: ऑपरेशन विड ऑउट अभियान, शराब तस्करी के मामले में बीते डेढ़ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 11:04 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आरोपी पिछले डेढ़ साल से फरार था और जिलास्तरीय टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। पुलिस ने 6 अगस्त 2023 को कंटेनर से 574 शराब के कार्टन जब्त किए थे, जिसमें दो आरोपियों को पकड़ा गया था, लेकिन मुख्य आरोपी राजेश यादव तब से फरार था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूरोड रीको पुलिस द्वारा ऑपरेशन विड ऑउट अभियान के तहत शराब तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जिलास्तरीय टॉप-10 सूची में वांटेड था तथा पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए बीते डेढ साल से लगातार फरार चल रहा था।

विज्ञापन


जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा ऑपरेशन विड ऑउट विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी एवं माउंटआबू पुलिस उपाधीक्षक गोमाराम की अगुवाई में आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत की थानास्तरीय टीम द्वारा पुनसिका, पुलिस थाना रामपुरा, जिला रेवाडी, हरियाणा निवासी राजेश पुत्र रणतेजसिंह यादव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी डेढ साल से शराब तस्करी के मामले में वांछित था तथा लगातार फरार चल रहा था। इसके साथ ही वह जिलास्तरीय टॉप-10 की सूची में सम्मिलित था। कारवाई में पुलिस थाना आबूरोङ रीको के कांस्टेबल ओमप्रकाश, भवानीसिंह एवं नवीत कुमार सम्मिलित रहे।

6 अगस्त 2023 को कंटेनर से पकड़े गए थे 574 कार्टन 
पुलिस के अनुसार आबूरोड रीको थानांतर्गत सीमावर्ती मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान कंटेनर से 574 शराब जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वांछित आरोपी राजेश यादव की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम भेजकर दस्तायबी के प्रयास किए गए थे। लेकिन, लंबे समय तक तलाश के बाद आरोपी दस्तयाब नहीं हो सका था। आतेपी की गिरफ्तारी के लिए जिलास्तरीय टॉप-10 की सूची में सम्मिलित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें