फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की भिड़ंत में मां और दो बेटियों की मौत, तीन लोग घायल

Mon, 10 Feb 2025 10:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर ग्रामीण जिले के किशनगढ़-रेनवाल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा चौमूं-रेनवाल स्टेट हाईवे पर हुआ।जयपुर ग्रामीण जिले के किशनगढ़-रेनवाल थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा चौमूं-रेनवाल स्टेट हाईवे पर हुआ।
विज्ञापन
कार हादसे में तीन की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर ग्रामीण जिले के किशनगढ़-रेनवाल थाना इलाके में सोमवार की सुबह दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में मां और दो बेटियों की मौत हो गई। हादसे में अन्य तीन लोग घायल हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार में बुरी तरह से लोग फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाया गया। उसके बाद यातायात सुचारु हो सका। हादसा चौमूं-रेनवाल स्टेट हाईवे पर सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे हुआ था।

थानाधिकारी देवेंद्र चावला ने बताया कि किशनगढ़ रेनवाल पंचायत समिति के ग्राम पंचायत मलिकपुर के बाबूलाल यादव अपने परिवार के साथ सोमवार सुबह निकले थे। ये लोग इंडिगो कार से हरमाड़ा के दादर बावड़ी स्थित जगजीवन महाराज के यहां जा रहे थे। इसी दौरान हरसोली ईंट भट्टों के पास सामने से आ रही सीकर नम्बर की इनोवा कार से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इंडिगो गाड़ी में सवार बाबूलाल यादव की पत्नी जमना देवी (48) एवं उनकी बेटी शिमला (20) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार बाबूलाल यादव, उसका बेटा सुनील और दो बेटियां राजू व लक्ष्मी घायल हो गए। इलाज के दौरान लक्ष्मी (26) ने भी दम तोड़ दिया। घायल बाबूलाल,सुनील और राजू को रेनवाल अस्पताल से चौमूं के बराला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां पर बाबूलाल और सुनील की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें