फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: सांसद लुंबाराम चौधरी ने सूरत टेक्सटाइल मार्केट में लगी आग का लिया जायजा, मदद का भरोसा दिलाया

Sat, 01 Mar 2025 06:29 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सांसद लुंबाराम चौधरी ने सूरत में शिवशक्ति टेक्सटाइल मार्केट में लगी आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रवासियों को हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।
 
विज्ञापन
सांसद लुंबाराम चौधरी सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही-जालौर सांसद लुंबाराम चौधरी जहां जिले के विकास को लेकर हर संभव प्रयास करते नजर आ रहे हैं। वहीं, जिले से दूर बैठे प्रवासियों को आ रही समस्याओं को लेकर भी पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। इसके तहत उन्होंने सूरत शहर के शिवशक्ति टेक्सटाइल मार्केट में लगी आग के दौरान प्रवासियों को हुए नुकसान का जायजा लिया। प्रभावित प्रवासियों से नुकसान की जानकारी लेकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि समीपवर्ती प्रदेश गुजरात के सूरत शहर के शिवशक्ति टैक्सटाइल मार्केट में गत 26 फरवरी को आग लगने से वहां व्यापार करने वाले राजस्थान के तमाम व्यापारियों का बड़ा नुकसान हुआ था। यह आग इतनी भयानक थी कि इसे काबू करने में दो दिन लग गए थे तथा इससे काफी संख्या में प्रवासियों के सामने आजीविका को लेकर संकट खड़ा कर दिया है। इसको देखते हुए सांसद लुंबाराम चौधरी यहां पहुंचे।

नुकसान का जायजा लेकर प्रवासियों से जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही सरकारी स्तर पर हरसंभव सहायता दिलवाने का भी भरोसा दिलाया। इस अवसर पर निर्मल जैन ने 1000 दुकान एक साल के लिए फ्री में देने की मांग की। इस अवसर पर मदन चौधरी, राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत, शिवशक्ति टैक्सटाइल मार्केट के अध्यक्ष सुनील कोठारी, रोहित चौधरी, महेंद्र पटेल, दिनेश घांची, दिशांक पुनमिया, हरीश माली और दिनेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मांगी विभिन्न सहायताएं
इस मामले में सांसद लुंबाराम चौधरी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर प्रभावित प्रवासियों को समुचित सहायता दिलाने की मांग की। इसी प्रकार केंद्रीय जलशक्ति मंत्री एवं सूरत नवसारी सांसद सीआर पाटील से दिल्ली में उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर सूरत के शिव शक्ति टेक्सटाइल मार्केट में हुई घटना को लेकर नियमानुसार सहायता दिलवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

प्रवासियों ने सांसद के प्रयासों की सराहना की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें