फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News : मावल से चोरी हुई मोटर साइकिल का मामला सुलझा, आबूरोड रीको पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

Mon, 06 Jan 2025 10:16 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आबूरोड रीको पुलिस टीम को बीती 28 दिसंबर को मावल के एक गैरेज से चोरी हुई मोटर साइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पुलिस द्वारा सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीती 28 दिसंबर को चोरी हुई मोटर साइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और माउंट आबू उप अधीक्षक गोमाराम चौधरी के सुपरविजन में आबूरोड रीको थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मावल निवासी सोनाराम पुत्र बाबूलाल भील ने 2 जनवरी को आबूरोड रीको थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसने अपनी मोटर साइकिल वैष्णोदेवी पेट्रोल पंप के पास स्थित गैरेज पर खड़ी की थी। 28 दिसंबर को जब वह मोटर साइकिल लेने गया तो उसे चोरी होने की जानकारी मिली।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मुखबिरों को नियुक्त किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी रणाराम पुत्र बाबूराम अंगारी गमेती को मामले में गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें