फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: जोधपुर से अहमदाबाद जा रही बस डिवाइडर से टकराई, 12 से ज्यादा लोग घायल

Sat, 01 Feb 2025 04:06 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही-पालनपुर फोरलेन पर नई धनारी के पास शनिवार तड़के 3 बजे जोधपुर से अहमदाबाद जा रही जिया ट्रेवल्स की स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना का शिकार हुई बस और यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही-पालनपुर फोरलेन पर नई धनारी के समीप शनिवार सवेरे करीब तीन बजे जोधपुर से अहमदाबाद, गुजरात जा रही जिया ट्रेवल्स की बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे बस में सवार 12 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद बस ड्राइवर एवं खलासी वहां से भाग खड़े हुए। इसकी सूचना मिलने पर सरूपगंज पुलिस, 108 एंबुलेंस एवं एलएनटी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बस में सवार घायलों को सरूपगंज अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायलों को सिरोही ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। हादसे के समय बस 60 यात्री सवार होना बताए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिया ट्रेवल्स की यह स्लीपर बस जोधपुर से अहमदाबाद जा रही थी। सवेरे करीब 3 बजे सिरोही-पालनपुर फोरलेन पर नई धनारी के समीप बस डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। जोरदार टक्कर से बस में सो रहे एक दर्जन से ज्यादा यात्री इधर-उधर से टकराने कर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद यात्रियों की चीख पुकार की आवाजें सुनकर उस दौरान वहां से गुजर रहे कई वाहन चालक एवं आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। सरूपगंज थाना पुलिस को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। इसके कुछ ही देर में पुलिस, 108 एंबुलेंस, एलएनटी टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

घायलों को बस से उतारकर कर नजदीकी सरूपगंज अस्पताल पहुंचाया गया। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन से रोड से हटवाकर साइड में करवाया गया। उधर सरूपगंज अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायलों को सिरोही ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया, जबकि मामूली रूप से चोटिल यात्रियों को छुट्टी दे दी गई। इस मामले में सबसे बड़ी गौरतलब बात यह रही कि दुर्घटना के बाद बस ड्राइवर एवं कंडक्टर वहां से भाग खड़े हुए। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें