फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: प्लास्टिक के दानों में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही 60 लाख की शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 May 2025 09:45 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आबूरोड रीको पुलिस ने पंजाब निर्मित 60 लाख रुपए की शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि शराब लुधियाना, पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
सिरोही। पुलिस द्वारा ट्रक में प्लास्टिक के दानों की आड में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही पंजाब नि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूरोड रीको पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा ट्रक में प्लास्टिक के दानों की आड़ में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही पंजाब निर्मित 60 लाख रुपए की शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से अब तक की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि शराब लुधियाना, पंजाब से भरकर लाई गई थी। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह शराब गुजरात में कहां सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन


सिरोही जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत की अगुवाई में सीमावर्ती मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आबूरोड की ओर से आ रहे ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें प्लास्टिक के दानों के कट्टों के नीचे छिपाई हुई पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 380 कार्टन पाए गए। पूछताछ के बाद लाम्बा, पुलिस थाना बिलाड़ा, जिला जोधपुर निवासी सुखदेव पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि शराब लुधियाना, पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी। लेकिन, इससे पहले कि ट्रक गुजरात सीमा में प्रवेश कर पाता, नाकाबंदी के चलते पकड़ में आ गया। पुलिस के अनुसार, गुजरात में शराब कहां सप्लाई की जानी थी और लुधियाना में इसे कहां से भरा गया था, यह भी जांच का विषय है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पकड़ी गई शराब की कीमत 60 लाख रुपए बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें