राजस्थान सरकार के कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने अमर उजाला से खास बातचीत में भारतीय आदिवासी विधायक जयकृष्ण पटेल द्वारा रिश्वत लिए जाने के कथित कृत्य को निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह गंभीर है, एजेंसियां स्वतंत्र रूप से अपने इनपुट के आधार पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार एजेंसियों के काम में कोई दखल नहीं देगी। उनसे अपेक्षा है कि वे निष्पक्षता और निर्भीकता से अपनी जांच जारी रखें।