फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: नगर पालिका का विशेष सफाई अभियान, चार ट्रैक्टर भरकर कचरा उठाया, सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश

Sun, 16 Feb 2025 04:43 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

माउंटआबू नगर पालिका ने विशेष सफाई अभियान चलाकर विभिन्न जगहों से करीब चार ट्रैक्टर भरकर कचरा एकत्रित कर उठवाया। सफाई अभियान के दौरान पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को कचरा डस्टबिन में डालने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माउंटआबू नगर पालिका प्रशासन ने रविवार से जनसहभागिता के साथ विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में श्रमदान कर सफाई कार्य किया गया और चार ट्रैक्टर ट्रॉली कचरा एकत्रित कर उठवाया गया।

विज्ञापन


आज सुबह 7 बजे गांधी वाटिका परिपथ से इस विशेष सफाई अभियान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ माउंटआबू उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया ने किया। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को गांधी वाटिका और नक्की झील के आसपास सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

इस सफाई अभियान में नगर पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक श्याम जनवा, कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण कुमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर, पार्षद मांगीलाल काबरा सहित सफाई कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। गांधी वाटिका, बुद्ध फल गार्डन और नक्की झील परिपथ में विशेष सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथीन और अन्य कचरा उठाया गया।
विज्ञापन


सफाई अभियान के दौरान पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को कचरा डस्टबिन में डालने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। नगर पालिका की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अन्य लोगों को भी इससे जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि यह विशेष सफाई अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जनसहयोग से ऐसे प्रयास किए जाते रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें