फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar: सिंचाई के पानी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम, किसानों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Sun, 16 Feb 2025 04:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

सिंचाई के पानी की मांग को लेकर जिले के घड़साना में किसानों ने चक्काजाम कर दिया। नेशनल हाईवे लगाए गए इस चक्काजाम को लेकर किसानों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्दी ही कोई कदम नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के घड़साना क्षेत्र में किसानों ने सिंचाई पानी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 911 पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में यह आंदोलन 12 एमडी टोल नाके पर जारी है, जहां बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित डटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि फसलों के पकने का समय है और यदि समय पर पानी नहीं मिला तो उनकी फसलें बर्बाद हो जाएंगी, जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन


चक्काजाम के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। वाहन चालकों को लंबी दूरी तक जाम का सामना करना पड़ रहा है, जबकि किसी वैकल्पिक मार्ग की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

किसान नेताओं के अनुसार आज शाम 5 बजे एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे आंदोलन को और तेज करने की योजना बना सकते हैं। अब तक किसानों और प्रशासन के बीच कोई सकारात्मक बातचीत नहीं हुई है। ऐसे में यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो यह आंदोलन और भी उग्र हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें