आबूरोड शहर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सवा माह पुराने इस मामले में आरोपियों ने ईंटों एवं पत्थरों से मारपीट कर चाकू से हमला किया था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज है। इस मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।
आबूरोड शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवाजी कॉलोनी, गांधीनगर, आबूरोड निवासी कैलाश कुमार पुत्र दिनेश कुमार बंजारा, भाटवास, गांधीनगर, आबूरोड निवासी विशाल पुत्र बाबूलाल बंजारा, स्कूल के पीछे, गांधीनगर, आबूरोड निवासी अमित कुमार पुत्र मोतीलाल बंजारा, मोहन्ती कुमार उर्फ मना पुत्र मोतीलाल बंजारा एवं मैनरोड, आकराभट्टा, थाना आबूरोड सदर निवासी अर्जुन कुमार पुत्र बाबूलाल बंजारा को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई आबूरोड शहर पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक श्रवण सिंह, कांस्टेबल केदार, राजेन्द्र, बदीनाथ, मालाराम और ओमप्रकाश शामिल रहे।
ये भी पढ़ें- एथेनॉल फैक्टरी विवाद: बातचीत में कहां अटकी बात, प्रशासन ने मांगा और समय; जानें क्या मांग रहे किसान
4 नवंबर 2025 को मारपीट कर किया था चाकू से हमला
पुलिस के अनुसार इस मामले में शिवाजी कॉलोनी, गांधीनगर, आबूरोड निवासी श्रीनाथ उपाध्याय पुत्र दयाशंकर उपाध्याय ने गत माह 14 नवंबर 2025 को शहर पुलिस थाना में उपस्थित होने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 4 नवंबर 2025 की शाम 5 बजे उसका पुत्र अंकित उनके घर से अपने भतीजे को ट्युशन छोड़ने के लिए डीजलशेड रोड के पास गांधीनगर गया था। रास्ते में दीपक बंजारा की चाय की दुकान आगे जैसे ही पहुंचा तब वहां पहले से कैलाश बंजारा पुत्र दिनेश दिनेश बंजारा, दिनेश बंजारा और उसकी पत्नि मंजु निवासी शिवाजी कॉलोनी और विशाल बंजारा पुत्र बाबू, बंटी उर्फ बंटा, अमित बंजारा पुत्र मोती, मोहनती पुत्र मोती, अजय बंजारा निवासी आकराभट्टा पुत्र बाबू विनीक निवासी आकराभट्टा वाले घात लगाकर बैठे थे। आरोपियों ने उसके बेटे को जाते हुए को आडे़ फिरकर रोका तथा ईंटों, पत्थर और चाकू से मारपीट की। इस मारपीट में कैलाश ने उसके पुत्र के मुंह पर चाकू से वार किया तथा दिनेश, मंजू, विशाल, बंटी, अमित, मोन्टी, अजय और विनीक आदि ने ईंटों और पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।