फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सिरोही में मंगलवार देर रात गैस पाइप लाइन में लीकेज के बाद लगी आग, कोई जनहानि नहीं

Wed, 15 Jan 2025 05:56 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

राजस्थान के सिरोही जिले में गैस पाइप लाइन लीकेज होने से आग लग गई। इस दौरान फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
लीकेज के बाद लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिला मुख्यालय स्थित पैलेस रोड पर मंगलवार देर रात गैस पाइप लाइन में लीकेज से अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस थाना के पुलिसकर्मी और गुजरात गैस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की सहायता से खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसमें आधे घंटे से भी ज्यादा समय लगा। गनीमत रही कि रात के समय यह घटना होने और आसपास में किसी के मौजूद नहीं होने से कोई जनहानि नहीं हुई। अगर यह घटना दिन में होती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह घटना सिरोही जिला मुख्यालय स्थित पैलेस रोड पर सर केएम स्कूल के सामने मंगलवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। शहर में करवाए जा रहे सीवरेज कार्य के तहत घटना के समय यहां खुदाई कार्य करवाया जा रहा था। इस दौरान वहां पूर्व में बिछाई गई गुजरात गैस की पाइप लाइन में लीकेज हो गया। इससे पहले कि किसी को कुछ समझ आता, वहां आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। इसके बाद तत्काल सिरोही कोतवाली पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना देकर सहायता मांगी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस, गुजरात गैस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आधा घंटे से भी ज्यादा समय की खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस मामले में खुश किस्मती यह रही कि यह घटना रात के समय हुई। इससे उस दौरान वहां पर यातायात दवाब न के बराबर था। अगर दिन में यह घटना होती तो यातायात का भारी दवाब रहता। ऐसे में जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


सिरोही की बात करें तो सिरोही जिला मुख्यालय और आबूरोड शहर में गुजरात गैस द्वारा पाइप लाइन बिछाई जाकर घरेलू एवं व्यावसायिक कनेक्शन भी जारी कर दिए गए हैं। जबकि दोनों ही शहरों में सीवरेज कार्य अभी भी अधूरा है। ऐसे में अब भी विभिन्न क्षेत्रों में खुदाई कार्य चल रहा है। ऐसे में हमेशा हादसों में अंदेशा बना रहता है। सिरोही में तीन एवं आबूरोड में मानपुर क्षेत्र में पशु चिकित्सालय के बाहर गैस पाइप लाइन में गैस रिसाव एवं आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक प्रबंध करने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें