फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: पिंडवाड़ा में विभिन्न स्थानों से चुराई गई आठ मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Jan 2026 10:06 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi News: पिंडवाड़ा पुलिस ने एक माह पूर्व हुई मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा किया है। इसके साथ ही पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 8 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।  
विज्ञापन
सिरोही। पिंडवाड़ा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से चुराई गई 8 मोटरसाइकिलें बरामद कर 1 आरोपी को ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिंडवाड़ा पुलिस टीम ने एक माह पूर्व हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए विभिन्न स्थानों से चुराई गई 8 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


थानाधिकारी की अगुवाई में कार्रवाई
पिंडवाड़ा थाना अधिकारी महेंद्र कुमार सिरवी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तेजा का वास, बेकरीया, थाना बेकरीया, जिला उदयपुर निवासी मुकेश कुमार पुत्र स्व. रमेश कुमार गरासिया को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 8 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

एसबीआई कर्मचारी की रिपोर्ट पर हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक शाखा पिंडवाड़ा, जिला सिरोही में कार्यरत राहुल सिंह पुत्र बृजराज सिंह जाटव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि वह पिंडवाड़ा के विनय पावर वाली गली, सन्यासी आश्रम के सामने स्थित मकान में किराए पर रहते हैं। राहुल सिंह ने 23 दिसंबर 2025 की रात अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर हैंडल लॉक लगाकर खड़ी की थी। अगले दिन 24 दिसंबर की सुबह करीब 9:30 बजे जब बाहर निकले तो मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 96% प्रश्नों के उत्तर मिले, बजट सत्र में बढ़ेगी सदन की कार्यक्षमता, जोधपुर में बोले विधानसभा अध्यक्ष
विज्ञापन


थानास्तरीय टीम ने की जांच
मामला दर्ज होने के बाद थानास्तरीय टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ-साथ अन्य स्थानों से चुराई गई कुल 8 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और चोरी की अन्य वारदातों को लेकर भी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें