फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: चनार में कई घरों में दौड़ा करंट, चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत; परिवार का था एकमात्र सहारा

Sat, 13 Jul 2024 09:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: आबूरोड के समीपवर्ती चनार गांव में शनिवार शाम को कई घरों में करंट दौड़ गया। इससे करंट की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार चनार में शनिवार को कई घरों में अचानक करंट दौड़ गया। इस दौरान कालूराम (35) पुत्र देवाराम प्रजापत इसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजन एवं ग्रामीण उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

विज्ञापन


इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके परिवार में 4 छोटे बच्चे, पत्नी व बूढी मां है। करंट से चनार गांव में कई घरों में बिजली उपकरण भी जल गए। इस मामले में डिस्कॉम रूरल एईएन मिथिलेश कुमार का कहना है कि इस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इसके बाद हर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें