आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ने किया ध्वजारोहण
- फोटो : अमर उजाला
सप्त शक्ति कमांड ने 78वां स्वतंत्रता दिवस गर्व, देशभक्ति पूर्ण उत्साह के साथ मनाया और उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिनके बलिदानों ने विकसित भारत को विश्व मंच पर अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम बनाया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सैन्य बैंड प्रदर्शन, बाइक रैली, साइकिल रैली, वृक्षारोपण अभियान, तिरंगा मार्च, ध्वजारोहण और पुष्पांजलि अर्पण सहित विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। बाइक और साइकिल रैली गतिशीलता, शक्ति और देश भक्ति का प्रतीक थीं, जबकि तिरंगा मार्च ने एकता, फिटनेस और देशभक्ति को दर्शाया। हिसार, बीकानेर, बठिंडा और जयपुर सहित विभिन्न सैन्य स्टेशनों पर पौधारोपण अभियान भी चलाया गया।