फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: पानी के तेज बहाव में रपट पार करने में बहा अधेड़, रेस्क्यू जारी, अब तक नहीं लगा कोई सुराग

Fri, 30 Aug 2024 08:33 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

कल हुई तेज बारिश के दौरान आबूरोड उपखंड के फिनियाफली में तेज बहाव को पार करने के प्रयास में एक व्यक्ति बह गया। सूचना मिलते ही आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू शुरू करवाया लेकिन शाम को अंधेरा घिरने के कारण उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
डेरी मार्ग पर फिनियाफली में तेज बहाव को पार करने के प्रयास के दौरान एक व्यक्ति बहा, एक सामाजिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के आबूरोड उपखंड के डेरी मार्ग पर फिनीयाफली गांव में कल दोपहर उफनते बरसाती नाले की रपट पार करते समय नोनाराम (55) पुत्र लालजी गरासिया पानी में बह गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू करवाया लेकिन अंधेरा होने के कारण काम रुकवाना पड़ा।
विज्ञापन


रीको थानाधिकारी सीताराम ने जानकारी देते हुए बताया कि फनियाफली का रहने वाला नोनाराम पास की एक ढाणी में सामाजिक कार्य में शामिल होने जा रहा था, कुछ अन्य लोग भी उसके साथ थे। इसी दौरान बीच में पड़ने वाली रपट केा पार करते समय पानी के तेज बहाव में वह बह गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को बचाव कार्य करने में भी दिक्कत आ रही थी, उसके बाद अंधेरा घिरने से सर्च अभियान रोकना पड़ा अब आज फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।
 

डेरी मार्ग पर फिनियाफली में तेज बहाव को पार करने के प्रयास के दौरान एक व्यक्ति बहा

 

डेरी मार्ग पर फिनियाफली में तेज बहाव को पार करने के प्रयास के दौरान एक व्यक्ति बहा

 

डेरी मार्ग पर फिनियाफली में तेज बहाव को पार करने के प्रयास के दौरान एक व्यक्ति बहा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें