फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बरेली-भुज एक्सप्रेस में नाबालिग बालिका लावारिस हालत में मिली, बाल कल्याण समिति को किया सुपुर्द

Thu, 15 Aug 2024 09:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Rajasthan: आबूरोड रेलवे सुरक्षाबल कर्मियों को गुरुवार को बरेली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन में अजमेर की एक नाबालिग बालिका लावारिस हालत में मिली। ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात टीटी की सूचना पर बलकर्मी संबंधित कोच पर पहुंचे तथा नाबालिग बालिका को उतारकर वेटिंग हाल में लाया गया। 
 
विज्ञापन
नाबालिग बालिका लावारिस हालत में मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे सुरक्षाबल आबूरोड पोस्ट प्रभारी विकास कुमार मीणा ने बताया कि बरेली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन कोच नं. एस/5 में तैनात टीटी संदीप चतुर्वेदी को एक नाबालिग बालिका लावारिस हालत मे मिली। इस पर उनके द्वारा रेलवे सुरक्षाबल आबूरोड पोस्ट को इस बारे में सूचना दी गई।

विज्ञापन


ट्रेन के आबूरोड पहुंचने पर रेलवे सुरक्षाबल के सहायक उपनिरीक्षक सोहनसिहं एवं कांस्टेबल सुमन ट्रेन के एस-5 कोच पर पहुंचे। नाबालिग बालिका को उतारकर वेटिंग हाल लाया गया। पूछताछ के दौरान नाबालिग बालिका द्वारा अजमेर निवासी नन्नू (10) ने अपने चाचा-चाची के साथ रहना बताया। इसके बाद उसका मेडीकल करवाया गया तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें