फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: दो गुटों के झगड़ें में बीच बचाव कर रहे कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या, सूचना पर पहुंचे आला अधिकारी

Sat, 09 Mar 2024 11:08 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: सिरोही जिले के सरूपगंज थाना क्षेत्र के लोटाना गांव के सरतानेश्वर महादेव आयोजित महाशिवरात्रि पर्व के मेले में ड्यूटी दे रहे कांस्टेबल की अज्ञात बदमाशों ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही जिले भर के पुलिस अधिकारी मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।
 
विज्ञापन
दो गुटों के झगड़ें में बीच बचाव कर रहे कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के सरूपगंज थाना मे तैनात कांस्टेबल निरंजनसिंह की लोटाना गांव में महाशिवरात्रि को लेकर आयोजित मेले में ड्यूटी लगी थी। देर रात को आदिवासियों के दो गुट आपस में झगड़ रहे थे। कांस्टेबल निरंजन सिंह ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने कांस्टेबल पर चाकू से वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


कांस्टेबल की हत्या की सूचना मिलते ही  एसपी अनिल कुमार, पिंडवाड़ा डीवाईएसपी जेठूसिंह करनोत, पिंडवाड़ा सीआई हमीरसिंह भाटी, रोहिड़ा थानाधिकारी जितेंद्रसिंह देवड़ा व सरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुची। शव को सरूपगंज अस्पताल लाया गया जहां अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

कुल 8 टीमें बनाई
इधर घटना की जानकारी मिलते ही सिरोही एसपी अनिल कुमार भी सरूपगंज अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। घटना के बाद लोटाना गांव में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इधर घटना के बाद पुलिस विभाग एवं कस्बेवासियों में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने मामले में कुल 8 टीमें बनाई हैं, जो अलग-अलग जगह दबिश देकर धरपकड़ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें