सड़कें विकास से जोड़ती हैं। गति को बढ़ाती है। राजस्थान के सिरोही लोकसभा क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत यह राशि जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस बड़ी योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हार्दिक आभार जताया है।।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सांसद लुंबाराम चौधरी की अनुशंसा पर 430.60 किलोमीटर सड़कें स्वीकृत की गई है।
गौरतलब है कि सांसद चौधरी द्वारा संसदीय जालौर सिरोही की ऐसी ग्रामीण बस्तियों के प्रस्ताव केंद्र सरकार के ग्रामीण मंत्रालय को भिजवाए गए थे, जो किसी भी प्रकार के सड़क मार्ग से जुड़े हुए नहीं थे। सांसद चौधरी के प्रस्तावों पर ग्रामीण मंत्रालय ने मुहर लगाते हुए संसदीय क्षेत्र में एक बड़ी सौगात प्रदान की है।
जालौर में 284 किमी एवं सिरोही में 146.60 किमी बनेगी सड़कें
सांसद चौधरी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जालौर जिले में 117 सड़क मार्ग बनाए जाएंगे। इसकी लंबाई 284 किलोमीटर है। इनके निर्माण के लिए 171.27 करोड़ रुपए का बजट राशि स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार सिरोही जिले के लिए कुल 60 सड़कों का निर्माण करवाने की स्वीकृति मिली है इनकी लंबाई 146.60 किलोमीटर है। इनके निर्माण के लिए 129.73 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: अरावली पर प्रदर्शन नहीं करने वाले 8 जिलाध्यक्षों को नोटिस देगी कांग्रेस, BJP पर किया हमला
छोटी आबादी क्षेत्रों को सड़कों से जोड़ा जा रहा
सांसद चौधरी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत केंद्र सरकार के ग्रामीण मंत्रालय द्वारा ऐसी असंबद्ध ग्रामीण बस्तियां जिनकी आबादी 250 तक है का चयन किया गया था। इसमें ऐसी बस्तियों को मुख्य सुविधाओं, सड़कों से कनेक्टिविटी प्रदान की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण विकास है।
सांसद लुंबाराम चौधरी ने सांसद चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मुख्यतः ग्रामीण संपर्कता प्रदान करने के लिए बनाई गई योजना हैं जिसके तहत मैदानी क्षेत्रों,पिछड़े जिलों और अन्य पहाड़ी राज्यों को सभी मौसम में संपर्कता प्रदान करने का उद्देश्य रखा गया था।