फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: कंटेनर से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 286 कार्टन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Nov 2025 07:56 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

छताछ के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लोड की गई थी और गुजरात में उसकी सप्लाई कहां की जानी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुजरात में शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडार पुलिस द्वारा कंटेनर में पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 286 कार्टन जब्त कर दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। यह शराब गुजरात ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर ओर जानकारियां जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


मंडार थानाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में शराब के परिवहन पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंडार में टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा रेवदर की तरफ से गुजरात जा रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा वहां से गुजर रहे एक कंटेनर को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें छिपाकर ले जाई जा रही पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 286 कार्टन पाए गए। पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद शराब एवं कंटेनर को जब्त कर खारी, पुलिस थाना धोरिमन्ना, जिला बाड़मेर निवासी सोनाराम पुत्र सुखराम जाट एवं सरूपाराम पुत्र देदाराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर ओर जानकारियां जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें- धमकी देकर वसूली करने वाली गैंग्स पर कसेगा शिकंजा, डोजियर तैयार कर संपत्तियां होंगी जब्त
विज्ञापन


कहां से भरी गई थी शराब एवं कहां की जानी थी सप्लाई
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इसमें उनसे पूछताछ कर एवं हर पहलू की बारीकी से जांच कर
विज्ञापन

कंटेनर में शराब कहां से भरवाई गई थी एवं गुजरात में कहां पर इसकी सप्लाई की जानी थी, इसका भी पता लगाया जाएगा। कार्रवाई में पुलिस लाइन सिरोही के सहायक उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र (विशेष भुमिका), मंडार पुलिस थाना के हेडकांस्टेबल गणेशराम (विशेष भुमिका), कांस्टेबल आसुराम, युवराजसिंह एवं मुकेश कुमार शामिल रहे। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशनानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुजरात में शराब तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें