फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 किसानों का हुआ सम्मान, जिला प्रभारी सचिव रही कार्यक्रम में मौजूद

Sat, 14 Dec 2024 02:51 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: प्रदेश सरकार के कार्यकाल का 1 साल पूर्ण होने पर राजकीय महाविद्यालय के सेमिनार हाॅल में जिले के किसान, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान जिला प्रभारी सचिव पूनम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
23 किसानों का हुआ सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार के कार्यकाल का 1 साल पूर्ण होने पर राजकीय महाविद्यालय के सेमिनार हाॅल में जिले के किसान, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृतियां एवं छात्रवृतियां वितरित की गई। जिनमें फाॅर्म पोण्ड,सिंचाई पाइप लाइन, फव्वारा संयंत्र आदि सम्मिलित हैं। आत्मा परियोजना अंतर्गत 23 उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को पुरस्कार के सर्टिफिकेट दिए गए। सहकारिता विभाग के 5 गोपालन क्रेडिट कार्ड वितरण, जिले की 1 मात्र नवनिर्मित महिला पीएसी को हिस्सा राशि का चेक पशुपालन एवं गोपालन विभाग के 10 उंट पालकों को सहायता राशि के चेक का वितरण, आरसीडीएफ डेयरी तक 1 नए आवंटित डेयरी बूथ एवं 2 दुग्ध संकलन केन्द्रों के लाभार्थाी को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन


जिले मेे संचालित एक एफपीओ के चेयरमेन सूरजपालसिंह को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्वीकृत 10 लाख की ऋण राशि का चेक दिया गया। जिला प्रभारी सचिव  पूनम ने इस दौरान राजकीय महाविद्यालय के परिसर में जिला प्रशासन एवं सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा समस्त विभागों के समन्वय से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने प्रत्येक विभाग द्वारा प्रदर्शित की गई सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी गहनता से अवलोकन किया और सराहना की। उन्होंने सभी विभागों के द्वारा संवादपरक एवं जानकारी वर्धक प्रदर्शनी लगाने पर प्रशंसा की एवं राज्य व केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचाने के आदेश दिए।

इन्होंने किया संबोधित
जिलास्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में किसानों के हितों का कार्य पूर्ण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों का साथ ही देश को आगे बढ़ाने में सहयोगी है, इसलिए सभी लोग एक दूसरे के साथ समन्वय रखते हुए कार्य करें जिसमें जनप्रतिनिधी, अधिकारी एवं आमजन का सहयोग अपेक्षित है। 
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक संजय तनेजा ने कृषि विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक डाॅ अंकिता शर्मा ने भी अपने विचार रखें वहीं प्रगतिशील किसान ओबाराम ने स्वयं द्वारा बनाई गई मशीनों एवं नवाचारों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य दिलीपसिंह माडाणी, गोपाल माली, महेन्द्र माली, भंवर माली, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ दिनेशराय सापेला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल,उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, डाॅ हीरसिंह रठौड़, पीडी आत्मा, डाॅ हेमराज मीणा उपनिदेशक उद्यान, राजेन्द्र कुमार पटेल पशुपालन विभाग, बंशीलाल विश्नोई सहकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें