फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: मारपीट और लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था वीडियो

Mon, 02 Jun 2025 10:42 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आबूरोड थाना पुलिस ने मारपीट और लूटने के बाद घटना का वीडियो वायरल करने के मामले मे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना करीब एक पखवाड़े पुरानी बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूरोड शहर थाना पुलिस ने मारपीट कर पांच हजार रुपये लूटने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई। मामला करीब एक पखवाड़े पुराना है।

विज्ञापन


आबूरोड थानाधिकारी हरचंद देवासी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया एवं माउंट आबू वृत्त के पुलिस उप अधीक्षक गोमाराम चौधरी के पर्यवेक्षण में कुई सांगणा निवासी विष्णु उर्फ पोटिया पुत्र बदाराम भील और तालाबफली, कुई सांगणा निवासी किशनलाल उर्फ गुलिया पुत्र सीगा गरासिया को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में आबूरोड शहर थाने के सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार तथा कांस्टेबल बद्रीनाथ, ओमप्रकाश और बिशनसिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: Dholpur: आधी रात डकैती से सनसनी, पांच साल पुराने हत्या केस में उम्रकैद; सिलसिलेवार जानें धौलपुर के बड़े मामले
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 22 मई को चांदमारी, आबूरोड निवासी अमजद खान पुत्र सैफुर खान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 17 मई को पप्पू, अल्केश, विष्णु उर्फ ओटीया और अन्य तीन-चार लोगों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और जेब से 5 हजार रुपये छीन लिए।

आरोप है कि विष्णु ने लोहे के पाइप से अमजद के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने घटना का वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को जानकारी दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। प्रकरण में सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार को जांच सौंपी गई थी। लगातार प्रयासों के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसी बीच आबूरोड शहर थाने में परिवादी आकाश द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के आधार पर मीणावास, गांधी नगर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र शंकरलाल मीणा और अंजुम बानो की शिकायत पर लुनियापुरा, आबूरोड निवासी चेतन उर्फ देवेंद्र सिंह पुत्र अभयसिंह राजपूत को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें