फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सीनियर आईएएस आलोक का निधन, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 02 Jun 2025 08:55 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान कैडर के सीनियर आईएएस आलोक का सोमवार को निधन हो गया। वे राज्य के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य पद पर तैनात थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने आलोक के निधन पर दुख जताया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कैडर के आईएएस आलोक का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वे राजस्थान में ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। हालांकि बीमारी के चलते वे लंबे समय से ऑफिस नहीं आ रहे थे। आलोक 93 बैच के आईएएस थे। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल में वे राजस्थान से दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे, वहां उन्हें एनएचएआई में मेंबर की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद वे एनडीएमए में अतिरिक्त सचिव रहे और साल 2024 की शुरुआत में फिर से अपने होम कैडर राजस्थान आ गए। यहां उन्हें पहले प्रिंसिपल रेसिडेंट कमिश्नर के पद पर लगाया गया। फिर एक माह बाद ही उन्हें ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दे दी गई। आलोक मूल रूप से बिहार-पटना के रहने वाले थे। उन्होंने बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur: देशभक्ति की मिसाल बना जयपुर का कर्बला, मुस्लिम युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली; लगे जयकारे
 
सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्य के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे व शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी अपेन सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर अलोक के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- वरिष्ठ IAS, राजस्थान के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। आलोक की पहचान एक काबिल अधिकारी की रही। उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें