फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरोही: अवैध रूप से रह रहीं 12 बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ीं, बीएसएफ और गृह विभाग के सहयोग से बांग्लादेश भेजा

Tue, 22 Sep 2026 09:31 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही पुलिस ने विशेष अभियान के तहत आबूरोड और आबूराज से अवैध रूप से रह रहीं 12 संदिग्ध बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद बीएसएफ, गृह विभाग व आसूचना ब्यूरो के समन्वय से उन्हें बांग्लादेश भेज दिया गया।

विज्ञापन
थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत आबूरोड और आबूराज के विभिन्न क्षेत्रों से पकड़ी गईं 12 बांग्लादेशी महिलाओं को सीमा सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल, गृह विभाग और आसूचना ब्यूरो पश्चिम बंगाल के सहयोग से बांग्लादेश भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक के आदेशानुसार जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार के सुपरविजन में पुलिस ने 13 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक आबूरोड और आबूराज के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध रूप से रह रही 12 संदिग्ध बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा था।

पढ़ें: केकड़ी में बोर्ड बनते ही भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने: पालिकाध्यक्ष जमीन पर लेटे, गहलोत ने विधायक पर साधा निशाना
विज्ञापन


इसके बाद सभी महिलाओं को वन स्टॉप सखी सेंटर, सिरोही लाया गया। यहां जिला विशेष शाखा सिरोही की टीम ने उनसे प्रारंभिक पूछताछ की। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। इसके बाद जिला विशेष शाखा सिरोही और संबंधित एजेंसियों की जेआईसी टीम ने महिलाओं से विस्तृत पूछताछ की। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद जिला पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल, गृह विभाग और आसूचना ब्यूरो पश्चिम बंगाल से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद सभी 12 महिलाओं को बांग्लादेश भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की
पुलिस ने बताया कि अवैध बांग्लादेशी नागरिकों और अन्य विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक पाए जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास कोई संदिग्ध पुरुष या महिला दिखाई दे, जिसके बांग्लादेशी नागरिक होने का संदेह हो, तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम सिरोही के मोबाइल नंबर 9530431323 पर दी जा सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें