फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: पीने के पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, LNT और जलदाय विभाग के अधिकारी मौन

Fri, 29 Dec 2023 10:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

पीने के पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। एलएनटी एवं जलदाय विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर खुलकर रोष जताया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के आबूरोड शहर से सटे सातपुर गांव में बीते एक पखवाड़े से पीने के पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा एलएनटी एवं जलदाय विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर खुलकर रोष जताया गया।

विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सातपुर गांव में पिछले 10 से 15 दिन से पानी नहीं आ रहा है। इस मामले में पंचायत समिति, जलदाय विभाग, एलएनटी एवं रूडीप प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार बताने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

गुजरात गैस एवं एलएनटी द्वारा जगह-जगह से सड़कें एवं पाइप लाइन तोड़ दी गई है। इस मौके पर आबूरोड मंडल कांग्रेस के राहुल बारोट, सांतपुर वार्ड 3 के वार्ड मेम्बर नितेश बारोट वार्ड 4 के वार्ड मेंबर सुरेश चौधरी, वार्ड 2 की डिंपल कुमारी की अगुवाई में सातपुर ग्रामवासियों ने प्रशासन के विरूद्ध प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी कर रोष जताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें