सिरोही की आबूरोड सदर पुलिस द्वारा ब्रेजा कार में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 164 बोतलें जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी हरचंदराम की अगुवाई में सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल भवनी सिंह, बाबू सिंह, सागरमल, जगाराम एवं दिनेश कुमार की टीम द्वारा गिरवर चौकी पर नाकाबंदी की गई थी।
बता दें कि उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा करोटी, रेवदर की तरफ से आबूरोड की तरफ जा रही एक ब्रेजा कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। इसमें सीट व फाटकों के अंदर बनाए गए गुप्त बॉक्स में 96 ब्लेण्डर प्राइड की बोतल व 68 रॉयल स्टेज के पव्वे पाए गए। इस शराब को गुजरात ले जाया जा रहा था।
इस मामले में कार में सवार देवता, पुलिस थाना खेतड़ी नगर जिला झुंझुनूं निवासी पवन कुमार पुत्र गुरुदयाल गुर्जर एवं दीप पुरा, पुलिस थाना गुडा गौडजी जिला झुंझुनूं निवासी अभिषेक कुमार पुत्र ओमप्रकाश सैनी को गिरफ्तार किया गया है।