फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: बाइक चोरी की उलाहना से नाराज दो लोगों ने की थी हत्या, पुलिस से बचने के लिए जंगल में रहे, अब गिरफ्तार

Thu, 21 Dec 2023 09:14 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले में बाइक चोरी को लेकर उलाहना से नाराज दो लोगों ने मिलकर उपलागढ़ में पांच दिन पहले हत्या की थी। पुलिस से बचने के लिए दोनों लोग जंगल में छिपे थे। फिलहाल, आबूरोड सदर पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में आबूरोड सदर पुलिस द्वारा उपलागढ़ गांव में पांच दिन पहले हुए हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी इस मामले में वांछित थे तथा घटना के बाद से फरार चल रहे थे। वे पुलिस से बचने के लिए जंगलों में छिपे थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आबूरोड सदर थानाधिकारी हरचंदराम देवासी की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल सुल्ताना सिंह, कांस्टेबल भंवरलाल, सतीश चंद्र, जयराम, दिनेश कुमार, पूरण सिंह एवं अनिरुद्ध सिंह की टीम द्वारा उपलागढ़, पुलिस थाना आबूरोड सदर निवासी मेहलाराम पुत्र जोनाराम गरासिया एवं वालाराम पुत्र जोनाराम गरासिया को उपलागढ़ के जंगलों से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, गत 16 दिसंबर को दोनों आरोपियों ने कुल्हाड़ी एवं छूरी से वार कर उपलागढ़ में भारमाराम की हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए थे। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड सदर थाना पुलिस टीम द्वारा कई स्थानों पर दबिश दी गई तथा उपलागढ़ के जंगलों से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


उलाहना से नाराज थे आरोपी
मृतक एवं आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। पूर्व में ये तीनों गुजरात में रहते थे। मोटर साइकिल चोरी के मामले में मृतक के उलाहने से आरोपी नाराज थे। इसके बाद उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों से और पूछताछ कर जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन

हरचंदराम देवासी, थानाधिकारी पुलिस थाना, आबूरोड सदर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें