फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: अगड़ बम बम…अगड़ बम बम…कैलाश खेर ने सिरोही में बांधा समां, स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे गायक

Tue, 02 May 2023 09:20 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

भगवान शिव के गीतों को लेकर मशहूर कैलाश खेर ने जब शो के दौरान भगवान शिव पर उनके फेमस गीत अगड बम बम अगड बम बम शिव लहरी, कौन है वो कौन है वो कहां से आया पर तो श्रोता जहां थे वहीं शिव भक्ति में लीन होकर झूमते देखे गए। कार्यक्रम के दौरान कैलाश खेर ने युवा शक्ति को मंच के समीप ही बुला दिया था।
विज्ञापन
गायक कैलाश खेर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगड़ बम बम..अगड बम बम गाने पर सिरोही की जनता झूमने को मजबूर हो गई। देश के ख्यातिनाम सूफी गायक और कंपोजर पदमश्री कैलाश खेर ने सिरोही में शिवगंज स्थापना दिवस महोत्सव पर सोमवार रात पेवेलियन मैदान में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

शिवगंज स्थापना दिवस की शुरुआत बारिश से हुई, जिससे लोगों का लगा कि आज का कार्यक्रम तो पानी में ही बह गया, शो नहीं हो पाएगा। लेकिन थोड़ी ही देर में मौसम सुहाना हो गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा, सिरोही कलेक्टर डॉ. भंवरलाल, जालोर कलेक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों समेत भामाशाह और समाजसेवी भी शामिल हुए।

विज्ञापन


बारिश थमी और ठंडी हवाओं के बीच हुआ कैलाश का शो
कैलाश बैंड और टीम के सदस्य अपने निर्धारित समय पर पेवेलियन मैदान पहुंच गए। इस बीच अचानक बादलों की गडगडाहट शुरू हो गई। कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस वजह से मंच पर लगाया सेटअप भी हटाना पड़ा। कुछ ही देर में तेज बारिश भी शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में बारिश भी रूक गई और आसमान साफ हो गया। इसके बाद मंच पर एक बार फिर से कैलाश का सेटअप सजने लग गया।

सुख बांटने के लिए दुख स्वयं लेने होते है, यहीं शिव सूत्र है- कैलाश खेर
मंच पर आते ही पदमश्री कैलाश खेर ने कहा कि सुख बांटने के लिए दुख स्वयं लेने होते हैं, यहीं शिव सूत्र है अर्थात प्रकृति का सिद्धांत यहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ अच्छा होने वाला है इसलिए भगवान शिव ने आसमान से बारिश के रूप में अमृत वर्षा की है। इसके साथ ही उन्होंने जागा जोगी दे नाल नी.. गाकर बारिश की वजह से जो निराशा थी उसे आशा में परिवर्तित कर दी। इसके बाद जो महफिल सजी वह रात पौने एक बजे तक अनवरत जारी रही। इस दौरान खेर ने मैं तो तेरे प्यार का दिवाना हो गया.. तेरी दिवानी.., चौक पुरावों माटी रंगावो, आज मेरे पिया घर आएंगे.., सैया सैया.., कैसे बताएं कि तुमको चाहे, यारा बता ना पाएं.., कच्चे धागे तेरे प्यार में न तोड़ना.., कौन है वो कौन है वो कहां से आया.., ये महल अटारी नहीं चाहिए.., मंगल मंगल मंगल हो.., अल्लाह के बंदे हंस दे.. अगड बम बम, अगड बम बम सुनाकर श्रोताओं को अपनी गायकी के मोहपाश में ऐसा बांध कि शो खत्म होने तक कोई अपनी जगह नहीं छोड़ सका।

शिव भक्ति में लीन होकर झूमे श्रोता

विज्ञापन

भगवान शिव के गीतों को लेकर मशहूर कैलाश खेर ने जब शो के दौरान भगवान शिव पर उनके फेमस गीत अगड बम बम अगड बम बम शिव लहरी, कौन है वो कौन है वो कहां से आया पर तो श्रोता जहां थे वहीं शिव भक्ति में लीन होकर झूमते देखे गए। कार्यक्रम के दौरान कैलाश खेर ने युवा शक्ति को मंच के समीप ही बुला दिया था। जो उनके गीतों पर उनके साथ झुमते देखे गए।

पगड़ी का रखा मान
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका प्रशासन और महोत्सव समिति की ओर से विधायक संयम लोढ़ा, कलेक्टर डॉ भंवरलाल, जालोर कलेक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष वजींगराम घांची आदि ने मंच पर कैलाश खेर का साफा पोशी कर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। खेर ने भी राजस्थानी पगड़ी का मान रखते हुए उसे उतारा नहीं बल्कि दो गीत उसी साफे को पहने गाकर पगड़ी का मान रखा।

रिद्धि सोनी बनी मिस शिवगंज
अवसर पर आयोजन समिति की ओर से मिस शिवगंज, मिसेज शिवगंज और मिस्टर शिवगंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। निर्णायक मंडल द्वारा रिद्धि सोनी मिस शिवगंज चुनी गई। जबकि, भव्या जैन द्वितीय तथा डॉली गुर्जर तृतीय स्थान पर रही। मिसेज शिवगंज कंचन परिहार चुनी गई। जबकि, प्रिया सोनी द्वितीय तथा धनवंती गोयल तृतीय स्थान पर रही। इन विजेताओं को विधायक संयम लोढ़ा ने पुरस्कार प्रदान किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें