फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: चोरों ने पिस्तौल दिखाकर चौकीदार को बनाया बंधक, गाड़ी से बांधकर उखाड़ा दुकान का शटर

Sat, 27 Apr 2024 07:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

चोरों ने इलेक्ट्रिक दुकान के शटर को रस्सी से बांधकर गाड़ी से टोचन कर तोड़ा। उसके बाद चोर दुकान के अंदर घुसे। 15 मिनट में कॉपर वायर के बंडल और तांबा चोरी किया।
विज्ञापन
दुकान का टूटा शटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमकाथाना शहर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। रात तीन बजे चोरों ने चौकीदार को पिस्तौल दिखाकर बंधक बना लिया और इलेक्ट्रिक दुकान का शटर तोड़कर चोर दुकान के अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


शहर के सुभाष मंडी में स्थित विष्णु इलेक्ट्रिक दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब तीन बजे चोर दुकान का शटर तोड़ रहे थे तभी आवाज सुनकर चौकीदार दौड़ कर मौके पर पहुंचा। दुकान के बाहर एक गाड़ी खड़ी थी और चार-पांच चोर वहां पर खड़े थे, लेकिन बदमाश चौकीदार को देख कर भाग गए। फिर गाड़ी लेकर वहीं पर आए और चौकीदार से मारपीट की। चोरों ने चौकीदार को पिस्तौल दिखाई और उसका मोबाइल छीन लिया। चौकीदार को बंधक बना लिया। 

चौकीदार हरिनारायण बहादुर ने बताया कि सुबह तीन बजे चोर दुकान का शटर तोड़ रहे थे। मेरे को बंधक बना लिया और 15 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। चौकीदार का डंडा और मोबाइल भी लेकर चले गए। घटना के बाद चैकीदार ने आस पास के लोगों को सूचना दी और दुकान मालिक के चाचा सुरेश कुमार को घटना की जानकारी दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


दुकान मालिक विश्व कुमार सूचना पर दुकान में पहुंचे। दुकान मालिक विश्व कुमार ने बताया कि चोरों ने दुकान से 17-18 बंडल कॉपर वायर और गले में रखे करीब 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक ने बताया कि एक कॉपर वायर के बंडल में 20 किलो आता है तो करीब पांच लाख रुपये का तांबा चोरी हुआ है।

गाड़ी से बांधकर शटर को तोड़ा
चोरों ने दुकान के शटर को रस्सी से बांधकर गाड़ी पर टोचन किया और फिर शटर को तोड़ा। उसके बाद चोर दुकान के अंदर घुसे। दो चोर गाड़ी के अंदर ही बैठे रहे तीन चोरो ने दुकान से सामान चुरा कर गाड़ी में लोड किया। यह पूरी वारदात चोरो ने केवल 15 मिनट में अंजाम दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और चोरी की घटना की जानकारी ली। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत बनी हुई है। व्यापारियों ने कहा कि आये दिन सुभाष मंडी में चोरी की घटना घटित होती है लेकिन पुलिस चोरों पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रही है। इससे पहले भी सुभाष मंडी में तीन बार चोरी की घटना घटित हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें