फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालक के साथ पुलिसकर्मियों ने की मारपीट, बेवजह लॉकअप में बंद किया

Wed, 01 May 2024 09:15 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

शहर के उद्योग नगर थाने के दो पुलिसकर्मियों ने एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में घुसकर वहां के एमडी के साथ मारपीट की और फिर उसे थाने में ले जाकर लॉकअप मे बंद कर दिया। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में मारपीट करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के नवलगढ़ रोड पर स्थित एक कोचिंग में घुसकर पुलिसकर्मियों द्वारा उसके एमडी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है। एमडी धर्मेंद्र का आरोप है कि उद्योग नगर थाने के दो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और बेवजह उद्योग नगर थाने के लॉकअप में बंद कर दिया।

विज्ञापन


फकीरपुरा निवासी धर्मेंद्र का आरोप है कि वह नवलगढ़ रोड पर स्थित महेंद्राज कोचिंग का मैनेजिंग डायरेक्टर है। घटना के समय उद्योग नगर पुलिस थाने के दो पुलिसकर्मी और दो होमगार्ड के जवान उसके इंस्टीट्यूट पर आए और उसके साथ गाली-गलौज करके मारपीट की।

धर्मेंद्र का आरोप है कि सिपाही बनवारीलाल और सिपाही नरेश मीणा कोचिंग सेंटर से एक एप्पल आईफोन प्रो 11 भी चुराकर ले गए, जबकि दूसरे मोबाइल को बनवारीलाल ने जमीन पर पटककर तोड़ दिया और इसके बाद बिना किसी कारण के उद्योग नगर थाने ले जाकर लॉकअप में बंद कर दिया। मामले में सीकर एसपी भुवन भूषण यादव का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। यदि कोई शिकायत देता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें